Advertisement

पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के थानागद्दी गांव में गुरूवार के दिन खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की शुक्रवार की देर रात बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने घर वालों की डांट से आहत होकर यह कदम उठाया था।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। इसी थाना क्षेत्र के सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के पास गुरूवार के दिन 18 वर्षीय युवक श्रेयांस विश्वकर्मा ने घर वालों की डाट से आहत होकर पहले खुद पर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा लिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब एक बजे युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक युवक करीब 25 प्रतिशत तक झुलस गया था।

इस घटना को लेकर मृतक के पिता विजय बहादुर ने बताया कि श्रेयांस ने घर वालों की डाट से एैसा कदम उठाया था। फिल्हाल परिजनों ने श्रेयांस का अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर कर दिया है। श्रेयांस सभी 6 भाइयों में सबसे छोटा था। इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए और पोस्टमॉर्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Amanki Shaan News