Advertisement

मालगाड़ी के इंजन पर चढा व्यक्ति झूलसा, वाराणसी रेफर

 

जौनपुर। जिले में स्थ्ति भंडारी रेलवे पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढा अधेड़ व्यक्ति तार के करंट की चपेट में आने से झूलस गया है। गंभीर रूप से झूलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो खड़ी थी।

मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि करीब 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति शनिवार की भोर में प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन के ऊपर चढ़ गया और ओएचई तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखत अधेड़ को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।

Amanki Shaan News