जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसे प्रशासनिक शिष्टाचार के तहत हुई औपचारिक भेंट माना जा रहा है।










