जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के रग्घूपुर पुरवा में स्थ्ति एक कुंए में अधेड़ की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय राकेश शुक्ला पुत्र मानिक शुक्ला के रूप में हुई है। लाश मिलने के बाद वहां जुटे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति की लाश को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि व्यक्ति की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।










