जौनपुर। जिले में शाहगंज मार्ग पर सोमवार के दिन तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवक घायल हो गयें हैं। क्षेत्र के मनेछा कलवारी पोखरे के पास निर्माणाधीन बाईपास पर एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पर सवार तीन लोग घायल हो गयें। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।











