Advertisement

तलवार के साथ युवक की फोटो वायरल

 

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में नंगी तलवार के साथ युवक की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है। युवक की पहचान भाऊपुर निवासी अरुण चौहान के रूप में हुई है। वायरल फोटो में युवक ने नंगी तलवार के साथ नजर आया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन को लेकर लगातार कार्यवाही होने के बाद भी उपद्रवी किस्म के युवक बाज नहीं आ रहें हैं। कभी कोई कट्टे के साथ तो कभी तलवार के साथ अपनी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर भौकाल बनायें देखे गयें हैं।

Amanki Shaan News