Advertisement

परिवारिक कलाह से उबकर एक ने की आत्महत्या

 

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक व्यक्ति ने परिवारिक कलाह से उबकर आत्महत्या कर लिया है। उक्त गांव निवासी सुनील कुमार गौतम पुत्र कल्लन प्रसाद गौतम ने आज शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे किटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कीटनाशक खाने के कारण जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब उसे परिजन लेकर जिला अस्पताल ले गयें जहां उपचार के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन उसकी लाश लेकर घर चले गयें।

Amanki Shaan News