Advertisement

बोर्ड में तार लगा रही महिला की करंट लगने से मौत

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईशापुर में बुधवार दिन के लगभग तीन बजे करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त मोहल्ला​ निवासी अजय कुमार सोनी की 28 वर्षीया पत्नी प्रिया सोनी आज दिन में घर में लगे पंखे तार बिजली के बोर्ड में लगा रही थी। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गई।

करंट की चपेट में आने से विवाहिता पूरी तरह अचेत हो गई। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के ​बाद परिजन लाश को लेकर घर चलें गयें। मृतका के तीन छोटे छोटे मासूम बच्चे हैं। पति की भी आर्थिक स्थ्तिी ठीक नहीं है। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Amanki Shaan News