Advertisement

युवक की पिटाई के बाद बाइक उठा ले गयें दबंग युवक

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के नाउपुर गांव में स्थ्ति मंदिर के पास बाइक से वाराणसी जाते समय युवक की दूसरी बाइक पर सवार दबंगों ने पिटाई के बाद बाइक उठा ले गयें। इस मामले को लेकर पुलिस ने बाइक पर बैठी महिला के बनाये विडियों के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इसी थाना क्षेत्र के लकठेपुर देवकली निवासी बाइक सवार युवक रोहित प्रजापति ने दबंगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे वह अपनी बाइक से वाराणसी को जा रहा था। मंदिर के पास पहुंचते ही दूसरी तरफ से आ रही बाइक की उसकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दूसरी बाइक पर सवार दबंग अनुज सिंह और राज सिंह ने गाली गलौज करते हुए उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के बाद युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक उठा ले गयें। घटना के बाद सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दोनों युवक वहां से फरार हो गयें थें। रोहित की बाइक पर बैठी महिला ने घटना की विडियो बनाया था जो उसने पुलिस को दिखाया। पुलिस ने विडियों के आधार पर दबंगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी नशे की हालत में थें। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News