जौनपुर। जिले में थाना खुटहन थाना क्षेत्र के समसुद्दीपुर गांव में मंगलवार की रात हुई बरसात के कारण मकान में लगी टिनशेड गिरने से तीन बच्चों समेत कुल पांच लोग घायल हो गयें हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार समसुद्दीपुर गांव निवासी बजरंगी मौर्या के पुत्र, पुत्रवधु और तीन पोतियां मंगलवार की रात टीनशेड वाले मकान में सो रहें थें कि बरसात के कारण टीनशेड आचानक गिर पड़ा। इस हादसे में तीन बच्चे समेत कुल पांच लोग घायल हो गयें। शोर सुनकर वहां पहुंचे ग्रामिणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाल कर तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पातल भेज दिया गया। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।









