जौनपुर्। ज़फराबाद विधानसभा क्षेत्र के बाकराबाद में एआईएमआईएम वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता बदरुद्दीन के आवास पर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम चलाई जाएगी।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मुस्ताक हाशमी, राजू खान, रमेश चौहान एडवोकेट, जिला संयुक्त सचिव शहजादे अंसारी, अज़ीम और सलाहुद्दीन सल्ली सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया गया!












