जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव में गुरुवार की भोर में हाइवे पर ट्रक का टायर बदलते समय पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ड्राइवर को कुचलते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक के भाई उमेश सिंह निवासी बाबा जी का सगरा थाना बंधुआ कलां सुल्तानपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरा भाई 48 वर्षीय राकेश सिंह ट्रक पर औरंगाबाद से बालू लादकर सुल्तानपुर की तरफ आ रहा था जैसे ही उक्त गांव के पास पहुंचा था कि ट्रक का टायर भ्रष्ट हो गया जिसको हाइवे के किनारे खड़ी करके दूसरा टायर बदल रहा था तभी पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मारते हुए मेरे भाई को रौंदते हुए डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही मेरे भाई की मौत हो गई।
टक्कर मारने वाली ट्रक के ड्राइवर की भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या ने बताया कि दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।












