Advertisement

पानी भरे बाल्टी में गिरने से मासूम की हालत गंभीर

 

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में बुधवार की सुबह पानी भरी बाल्टी में गिरने से आठ माह के मासूम बच्चे की हालत गंभीर हो गई है।

इसी गांव निवासी हरी लाल निषाद का आठ माह का पुत्र खेलते समय पानी से भरी बाल्टी की तरफ गया और मुंह के बल उसी में गिर गया। जब तक परिजनों की निगाह उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गयें जहां डॉक्टरों ने मासूम को जिला अस्पताल भेज दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर भी चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात अस्पताल में वेंटिलेटर ना होने के कारण बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन बच्चे को लेकर वाराणसी के किसी निजी अस्पताल लेकर चलें गयें।

Amanki Shaan News