Advertisement

बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

 

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के टेकारडीह तिराहे पर बुधवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय लालमणि देवी पत्नी ब्रिजनाथ राजभर के रूप में हुई है।

महिला अपने पति के साथ इलाज कराने के लिए सुबह वाराणसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी कि उसी समय जलालपुर तरफ से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मारी। बाइक की जोरदार टक्कर से उक्त महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हुईं।

आसपास के लोगों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Amanki Shaan News