Advertisement

बस की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में बुधवार दिन के लगभग 12 बजे बस की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सिकरारा थाना क्षेत्र के सीठापुर गांव निवासी अख्तर अली उम्र लगभग 43 वर्ष पुत्र लाल मोहम्मद अपने घर से शहर जौनपुर के लिए अपनी बाइक से पत्नी शहनाज उम्र लगभग 36 वर्ष के साथ में निकलें। जब वह फतेहगंज बाजार के पास से गुजर रहें थें कि उसी समय जौनपुर की तरफ से जा रही एक बस की चपेट में आ गयें।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बस के पहिये की नीचे आ गई जिसके कारण उसका सिर पूरी तरह से कूचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बाजारवासी व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।

दोनों पति पत्नी को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने पहले से ही मृत शहनाज़ को देखकर पूरी तरह मृत घोषित कर दिया जबकि पति को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News