Advertisement

बिजली के आठ खंभे का 2500 मीटर तार चोरी

 

जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के भुभुवार मड़ैया गांव के पास उतिराई उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी बिजली लाइन का करीब 2500 मीटर तार चोरी हो गया है। जेई धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

जेई ने बताया कि 33 केवी लाइन 16 जुलाई से ब्रेकडाउन में थी। खेतों में पानी भरा होने के कारण लाइन की पेट्रोलिंग और मरम्मत नहीं हो रही थी। 28 अक्तूबर को निरीक्षण के दौरान मड़ैया भुभुवार गांव के पास तीन खंभों के बीच एसीएसआर डॉग कंडक्टर तार गायब मिला। इसकी सूचना 30 अक्तूबर को मड़ियाहूं पुलिस को दी गई थी।

छह नवंबर को दोबारा निरीक्षण करने पर पांच खंभों के बीच तीनों फेज के तार कटे मिले। आठ खंभे के बीच करीब 2500 मीटर तार गायब है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Amanki Shaan News