जौनपुर। जिले में खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर गांव में बुधवार के दिन आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बच्चे की हालत को नाजूक उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत को नाजूक देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शाहापुर गांव निवासी वीरबहादुर बिंद का 8 वर्षीय पुत्र ऋषभ अपने घर के बाहर पतंग उठाने गया था कि उसी दौरान कहीं से आचानक आए खूंखार कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर बुरी तरह से कांटना शुरू कर दिया। कुत्तों के हमला करने पर मासूम की चीख
पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बचाव करते हुए उसे छुड़वाया और आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
इस संबंध में चिकित्साधिकारी डॉ. साजिद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत को देखकर उसकी मां का रोरोकर बुरा हाल है। फिल्हाल बच्चे की हालत अब भी नाजूक बताई जा रही है।










