Advertisement

कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास स्थ्ति जौनपुर केराकत हाईवे पर रविवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गयें हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सरायख्वाजा क्षेत्र के सिकारपुर गांव निवासी 27 वर्षीय चमन कुमार अपनी बाइक से अपने एक 30 वर्षीय साथी जंग बहादुर साथ रविवार की रात केराकत से होकर वापस लौट रहें थें कि किरतापुर गांव के पास पहुंचते ही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों घायल हो गयें। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Amanki Shaan News