जौनपुर। जिले में आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए ज़मीन पर ही बैठ गए। थोड़ी देर बाद डीएम सैमुअल पॉल एन ने बाहर आकर सभी से भेंट की और ज्ञापन लिया। देश भर में यूजीसी और आरक्षण को लेकर विरोध होते हुए देखा जा रहा है।












