Advertisement

लापता दो युवकों में से एक युवक की मिली लाश

 

जौनपुर। जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर लापता हुए दो युवकों में से एक युवक की लाश सोमवार की सुबह पीली नदी में पाई गई है। पुलिस ने युवक की लाश को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर गनौली निवासी 24 वर्षीय गोरखनाथ पुत्र रामआसरे और ग्राम बछाड़ी तियरा निवासी 26 वर्षीय मोनू पुत्र रामकुमार शुक्रवार 28 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे से लापता थें। परिजन और ग्रामीण दोनों युवकों की लगातार तलाश कर रहें थें।

बताया गया कि शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल पुल के पास पुलिस को दोनों युवकों के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पीली नदी में एक युवक का शव उतराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। फिल्हाल दूसरे लापता युवक का पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस दूसरे युवक की तलाश में लगी हुई है।

Amanki Shaan News