जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मलिकपट्टी गांव में गुरूवार की रात सर्पदंश से 30 वर्षीय युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मलिकपट्टी गांव निवासी कुलदीप साहू किराना की दुकान से समान निकाल रहा था कि उसी दौरान छिपकर बैठे सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन में युवक को शाहगंज में स्थ्ति एक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई।










