जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार से समान लेकर घर जा रहे युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इसी थाना क्षेत्र के बराईकिन पेढवा निवासी 20 वर्षीय युवक किशन यादव पुत्र राजेश यादव सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपनी बाइक से त्रिलोचन बाजार में कुछ सामान लेने गया था। समान लेने के बाद जब युवक घर की तरफ जा रहा था कि उसी दौरान त्रिलोचन बाजार से कुछ दूरी पर धार-धार हथियारों के साथ आए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
शोरगुल मचाने पर बदमाश वहां से मौका पाते ही फरार हो गयें। घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।










