जौनपुर। जिले के सुजानगंज क्षेत्र के मार्केट में स्थ्ति मेडिकल पर औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की है। विभाग की टीम द्वारा गौरी शंकर मेडिकल स्टोर पर अचानक छापेमारी से आसपास के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान टीम को कुछ ऐसी दवाएं मिलीं, जिनके संबंध में बिल उपलब्ध नहीं होने और दवाओं की वैधता को लेकर सवाल उठने की बात सामने आई है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि पूरे मामले में विभागीय स्तर पर लीपापोती किए जाने की आशंका है। ब बड़ा सवाल यह है कि अगर जांच में अनियमितता मिली है तो क्या संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी या मामला महज निरीक्षण और खानापूर्ति तक सीमित रह जाएगा। फिलहाल सबकी नजर औषधि विभाग की आगे की कार्रवाई और आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी है।









