जौनपुर। जिले के मछलीशहर क्षेत्र की मूल निवासी महिला ने रूस के मॉस्कों में हिरासत में लिए गयें पति की रिहाई के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है जो रूस की राजधानी मॉस्को में रहती है। ज्योति गुप्ता के अनुसार उनके पति को मॉस्को डे पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति की सुरक्षा को लेकर चिंतित ज्योति ने आशंका जताई है कि उन्हें जबरन रूसी सेना में शामिल होने के लिए भेजा जा सकता है, जिसके बाद उन्होंने भारत सरकार और सीएम योगी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।












