Advertisement

पांच माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की मौत

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जमालापुर के पास स्थित अटरिया गांव के पास 10 मई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की गुरूवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की पहचान बरसठी क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी 43 वर्षीय विपिन निगम के रूप में हुई है। सीआईएसएफ इंस्पेक्टर विपिन अहमदाबाद में तैनात थें। बीते 10 मई को छुट्टी मिलने पर वह अपने घर पर आए हुए थें। यह घटना तब हुई जब विपिन अपने घर से निकल कर किसी काम से कहीं जा रहें थें। जब वह जमालापुर के अटरियां के पास पहुंचे तो सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थें।

वाराणसी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीजीआइ और फिर लखनऊ के मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। गुरूवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और एक बेटी है। शुक्रवार को घाटमपुर गांव से उनकी पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया जहां पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया गया।

Amanki Shaan News