जौनपुर। रामपुर थाना के क्षेत्र के गोरापट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की पेड़ पर फंदे के सहारे लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से लोगों की अच्छी खासी भीड़ वहां एकत्रित हो गई।
मृतक की पहचान इसी गांव निवासी करीब 45 वर्षीय मानसिंह के रूप में हुई है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार से बताया जा रहा है। गुरूवार की सुबह ग्रामिण रोज के भाति अपने निजी काम को लेकर जा रहें थें उन्होंने देखा शीशम के पेड़ से फंदे के सहारे मानसिंह की लाश लटक रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने अधेड़ की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। इस मामले में ग्रामिणों का मानना है कि अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है।













