Advertisement

दशहरा पर सेवा की मिसाल बना लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज, विसर्जन शोभायात्रा में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप

 

जौनपुर। दशहरा एवं श्री दुर्गा माता प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज ने सेवा और सहयोग की मिसाल पेश की। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया और जलपान का वितरण किया गया। और इस सेवा कार्य के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता के बीच मेडिकल कैंप और जलपान वितरण जैसी पहल लोगों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण रही। वहीं इस कार्यक्रम में शशांक सिंह रानू, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, कौशल त्रिपाठी, हफीज शाह, प्रदीप श्रीवास्तव, चंदन गुप्ता, अजीत सोनकर, नीरज श्रीवास्तव और संजय गुप्ता सहित लायन्स क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कलब के सदस्यों की इस पहल ने त्योहार के उल्लास के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया।
सेवा ही संकल्प, सहयोग ही पहचान। धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

Amanki Shaan News