Advertisement

महिला ने न्याय न मिलने पर डीएम कार्यालय के सामने किया आत्महत्या का प्रयास

 

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों पर हैंडपंप की बोरिंग रोकने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के सामने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

महिला की पहचान सड़ेरी गांव निवासी रीना निषाद के रूप में हुई है जो बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने बच्चों के साथ डीएम कार्यालय के पास पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसने आत्महत्या करने का कदम न्याय न मिलने पर उठाया है। जैसे ही महिला ने पहले खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया वैसे ही वहां मौजूद रहे पुलिस के जवानों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया और उसकी जान बचा ली।

महिला ने अपने पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी जमीन पर पेयजल के लिए हैंडपंप की बोरिंग करवा रही थी कि उसी दौरान पड़ोसियों ने उसे काम को रोकवाने के लिए कहने लगें। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगें।

महिला का यह भी आरोप है कि उसने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिल्हाल घटना के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News