जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवदुर्गा मंदिर नक्खास से निकली कलश यात्रा में शामिल होने आई महिला की उच्चकों ने सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया है।
महिला ज्योतेसना यादव पत्नी दीपचंद यादव निवासी भगरी थाना जलालपुर कलश यात्रा में शामिल होने के लिए आई थी। उक्त महिला का कथन है कि जब वह कलश लेकर सद्भावना पुल से गुजर रही थी कि उसी समय उच्चकों ने उसकी चेन काट लिया। महिला ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।











