Advertisement

महिला को बंधक बनाकर चलती ट्रक में दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

 

जौनपुर। बक्शा थाने की पुलिस ने महिला को ट्रक में बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्याय के लिए भेज दिया है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है।

बदलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सोमवार की रात करीब 8 बजे अपनी बेटी के साथ इलाज करवाकर वापस लौटते समय कुल्हनामऊ हाईवे तिराहे पर वाहन का इंतजार करने लगी। उसी दौरान ट्रक पर सवार चालक वहां पहुंचा और उसने दोनों को बदलापुर छोड़ने की बात बोलकर अपने वाहन में बैठा लिया।

जब महिला ट्रक के अंदर बैठी तो चालक ने उसकी बेटी को बाहर छोड़कर तेजी से ट्रक का दरवाजा बंद कर वहां से भगाने लगा और महिला को बंधक बनाकर चलती वाहन में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला की बेटी के शोर मचाने पर इकट्ठा लोगों में से कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल से उस ट्रक का पीछा करते हुए उसे धनियामऊ पाल तिराहे के पास घेर कर पकड़ लिया।

पीछा करके ट्रक चालक को पकड़ने वालों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी चालक बृजेश चौहान को हिरासत में लेते हुए घटना में प्रयोग की गई ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी गाजीपुर जनपद का बताया जा रहा है।

Amanki Shaan News