जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के पास मंगलवार को मूर्ति विर्सजन के जुलूस में डांस करने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति पर चाकू से हमला होने पर हड़कंप मच गया। इस हमले में चाकू लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घायल व्यक्ति राजेश बिंद उर्फ हीरा इसी क्षेत्र के कालीकुत्ती निवासी का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मूर्ति विर्सजन का जुलूस निकला था जिसमें सभी लोगों डांस करते हुए जा रहें थें। उसी में हीरा भी शामिल था। जब जुलूस नगर पालिका के पास पहुंचा तो किसी से उसका डांस करने को लेकर विवाद हो गया।
बात इतनी बढी कि मनबढ ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर उसकी जान बचाई और घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।













