Advertisement

दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

 

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर बुधवार की देर रात दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर में दो की मौत हो गई है। यह हादसा क्षेत्र के ही अरुआवां बाजार के पास का बताया जा रहा है। इस हादसे में मरने वाले दो लोगों में एक राज्य स्तरीय खो-खो के खिलाड़ी 21 वर्षीय धरम सरोज हैं। बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गयें हैं।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। इसी क्षेत्र के लाजीपार निवासी धरम सरोज बुधवार की रात अपने साथी सूरज सरोज के साथ मछलीशहर में भरत मिलाप देखने जा रहें थें। जब व​ह अरुआवां बाजार के पास पहुचें तो उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में धरम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा सूरज सरोज घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गयें। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दूसरी बाइक के चालक समेत तीन युवकों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दूसरे बाइक चालक की भी मौत हो गई। खिलाड़ी की मौत की खबर मिलते ही ​परिजनों में कोहराम मच गया है।

Amanki Shaan News