Advertisement

तेज़ रफ्तार फार्च्यूनर सड़क किनारे खड़ी मैजिक को मारी जोरदार टक्कर

 

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के सेंट थॉमस चौराहे पर शुक्रवार के दिन तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने सड़क किनारे खड़ी मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद फार्च्यूनर चालक वहां से फरार हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के के अनुसार फार्च्यूनर कार तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने का प्रयास कर रही थी कि उसी दौरान अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खड़ी मैजिक से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनके अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद चौराहे पर स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटना कारित करने वाले फरार फार्च्यूनर चालक की तलाश में जुट गई है।

Amanki Shaan News