जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के अईलिया गांव में गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे अचेत अवस्था में खेत के किनारे वृद्ध व्यक्ति पाया गया है। अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सुबह जब ग्रामिणों की नजर उस वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
खेत के किनारे अचेत अवस्था में मिला वृद्ध व्यक्ति













