जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया है।













