जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोधुआ गांव में गुरूवार को मधुमक्खियों के हमले से एक 32 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
इसी गांव निवासी युवक के पिता महादेव सरोज बताया कि उनका बेटा हरिओम सरोज फल की दुकान पर फल सजा रहा था कि उसी दौरान मधुमक्खियों के झूंड ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।













