जौनपुर। बरसठी के गोहका गांव निवासी सपा नेता मनोज कुमार यादव का सपा पार्टी द्वारा निष्कासन रद्द कर दिया गया है। मनोज कुमार यादव की फिर से पार्टी में वापसी हो गई है। कुछ दिनों पहले सपा नेता पर निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी सुनील यादव के समर्थन और प्रचार का आरोप लगा था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निस्कास्ति कर दिया था। सपा द्वारा पत्र जारी करते हुए यह बयान जारी किया गया है।













