जौनपुर। जैसे जैसे अक्टूबर का माह बीत रहा है वैसे वैसे ठंड बढती जा रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर से भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका जताई है। हालांकि जिले में ठंड की दस्तक सुबह और शाम को देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने दावा किया है कि बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्तूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के संकेत हैं। 28 अक्टूबर से खासकर पूर्वांचल में भारी बारिश हो सकती है।













