Advertisement

दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों को लाठी डंडे से मारकर किया घायल

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में गोंमती नदी पुल के समीप शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। मारपीट में अमित निषाद घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

केराकत थाना क्षेत्र के वमावन गांव निवासी चंद्रशेखर नाविक ने चंदवक थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने साले को लेकर बलुई गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। आरोप है कि गोमती नदी पुल के पास पहुंचने पर अर्जुन नाविक, शुभम नाविक और प्रिंस ने उनकी बाइक रोक ली।

इसके बाद लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में साथ बैठे अमित निषाद के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोपितों ने बाइक में भी तोड़फोड़ की। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Amanki Shaan News