Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली लाश

 

जौनपुर। जलालपुर स्थानीय कस्बे के पास स्थ्ति रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग पर ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति की लाश देखी गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले कागजात व फोन नंबर से पता किया तो पता चला कि उसका नाम पवन कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी पलट सिटी तेलीखेड़ा इंदौर मध्यप्रदेश का वह रहने वाला है। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने तक पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर लाश घर में रख दिया है।

सूत्र बताते हैं कि मृतक के परिजन वाराणसी में ही कहीं अपना मकान बनवा कर रहते हैं जिनका पुलिस इंजार कर रही है। आशंका जताई जाती है कि ट्रेन से गिरने के कारण ही उसकी मौत हुई है। फिल्हाल आगे छानबीन कर रही है।

Amanki Shaan News