Advertisement

डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल व्‍यक्ति की पीआरवी ने बचाई जान

 

जौनपुर। थाना मछलीशहर क्षेत्र के शैलपुत्री जहांशापुर में पीआरवी ने डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए व्‍यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर जान बचाई है। पीआरवी को एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर पीआरवी कर्मियों को तत्काल मौके पर पहुँचकर जानकारी हुई कि एक मैजिक वाहन डिवाइडर से टकराकर सड़क से करीब 8-10 फीट नीचे खाई में गिर गई है, जिसका चालक स्टेयरिंग के बीच गम्भीर रूप से घायल अवस्था में फँसा हुआ था।

पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य वाहन की मदद से दुर्घटना-ग्रस्त वाहन को रस्सी से खिंचवाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। पीआरवी कर्मियों द्वारा घायल चालक को पीआरवी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाकर उपचार के​ लिए भर्ती कराया गया। घटना के सम्बन्ध में स्थानीय थाना पुलिस व घायल चालक के परिजनों को सूचित किया गया।

Amanki Shaan News