Advertisement

पूजा पंडाल में ज्योति संस्था के प्रबंधक की हार्ट अटैक से मौत

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार स्थित नव ज्योति संस्था के प्रबंधक की सोमवार की देर रात पूजा पंडाल में हार्ट अटैक से मौत होने से हड़कंप मच गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्षेत्र के जमालापुर पट्टी निवासी 35 वर्षीय रवि सिंह उर्फ टोनी पुत्र संजय सिंह नवज्योति संस्था के प्रबंधक थें। सोमवार की रात बाजारवासियो के सहयोग से डाकखाने पर मां दुर्गा की प्रतिमा लगाकर पूजन अर्चन किया जा रहा था। महानवमी के दिन मेला एवं लाउडस्पीकर कंपटीशन के साथ झांकी व चौकी का प्रदर्शन हो रहा था।

दोनों संस्थाओं मे लाउडस्पीकर का कंपटीशन होता है और विशाल मेला लगता है। नवमी के दिन मेले के साथ लाउडस्पीकर कंपटीशन में भारी पुलिस फोर्स लगाई गई थी। इस दौरान रात 12 बजे पुलिस फोर्स ने रवि सिंह उर्फ टोनी से कहा कि बहुत रात हो गई है लाउडस्पीकर बंद करवा दीजिए इसके बाद उन्होंने अपना लाउडस्पीकर बंद करवाते हुए दूसरी तरफ के लोगों से भी बाजा बंद करने की बात कही। इसी को लेकर बहस हो गई। बात हाथापाई तक चली गई। यह बात टोनी सिंह को बर्दाश्त नहीं हुई और वह अपनी ही नवज्योति संस्था के परिसर में पहुंचे जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। लिखा पढ़ी के बाद सुबह चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Amanki Shaan News