Advertisement

परिवारिक कलह से क्षुब्ध व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बिदौरी गांव में परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना सोमवार रात्री लगभग 9 बजे की है कि उक्त गांव निवासी बिरेंद्र जायसवाल उम्र लगभग 55 वर्ष अपने घर में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ देर बाद परिवार के लोग दरवाजा खुलवा रहें थें लेकिन दरवाजा नहीं खुला तब परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो गमछे के सहारे उसकी लाश लटकी हुई ​थी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है। फिल्हाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Amanki Shaan News