Advertisement

मालिक से मिलने आए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव में अपने मालिक से मिलने आए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लखनऊ जनपद के पारा थाना क्षेत्र में स्थ्ति काशी राम आवास हंसखेड़ा गांव निवासी राम किशोर उम्र लगभग 69 वर्ष चमन लाल से जो हलवाई का काम करते हैं उनसे मिलने के लिए आया हुआ था।

रविवार रात खाना खाकर सोया हुआ था। आचानक उसकी तबियत खराब हुई उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News