Advertisement

युवक पर चाकू से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

 

जौनपुर। बरसठी पुलिस ने तुलसीपुर गांव में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसी गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद पटेल पुत्र रामजीत रविवार को अपने घर से निकला था।

इसी दौरान घर से करीब 50 कदम की दूरी पर घात लगाये दबंगों ने उसकी पीठ में चाकू मार दिया। चाकू से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

सोमवार के दिन पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों बंशराज तिवारी उर्फ बंशू और बंशबहादुर तिवारी को मुखबिर की सूचना पर सरसरा और धनीपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Amanki Shaan News