Advertisement

सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत

 

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला निवासी ऑटो चालक की सड़क हादसे में मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान इसी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय वारिस खान के रूप में हुई है जो अपनी ऑटो वाराणसी जनपद में सजावट का समान लेने के लिए गया हुआ था।

रविवार की देर शाम अपनी ऑटो से वापस घर लौट रहा था कि उसी दौरान फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतारा पुल के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने उसकी ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ​ही पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर ले लिया।

पुलिस ने पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन रात में ही वहां रोते बिलखते पहुंच गयें। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Amanki Shaan News