जौनपुर। जिले के उदयपुर गेल्हवा गांव के पास स्थ्ति पीली नदी में सोमवार के दिन रक्षा बंधन के दिन गायब हुए युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की लाश दस दिनों बाद नदी में उतराई हुई पाई गई है।
युवक की पहचान गौरव उर्फ मोनू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मोनू सपेरा का काम करता था। रक्षाबंधन के दिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिजन व पुलिस उसे लगातार तलाश करते रहें लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। युवक की तलाश के लिए उस समय एनडीआरएफ की टीम को नदी में ढूंढने के लिए लगाया गया था लेकिन वह नहीं मिल पाया था।
दस दिन बाद सोमवार के दिन ग्रामिणों ने नदी में उतराइ हुई युवक की लाश देखी तो इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दे दी। युवक की लाश मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।










