Advertisement

इलाज के लिए आए मरीज के पति को गार्डों ने बेल्ट और डंडों से पीटा

 

जौनपुर। जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा के नाम पर तैनात गार्डों की दबंगई और हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में इलाज कराने आए एक मरीज के पति राकेश प्रजापति निवासी अहमदपुर जफराबाद थाना क्षेत्र को गार्डों ने बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा मचा रहा और लोगों में अफरा-तफरी जैसा माहौल भी देखने को मिला।

पीड़ित द्वारा बताई जा रही जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अपने पत्नी को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आया था। किसी बात को लेकर गार्ड और मरीज के पति के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षा गार्ड आपा खो बैठे और उन्होंने राकेश पर हमलाकर उसकी जमकर पिटाई कर दिया जिसके चलते परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

गार्डों के इस उग्र रूप को देखकर मौके पर मौजूद अन्य मरीज और उनके तिमाजदारों में दहशत फैल गई। पिटाई के कारण पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस और अस्पताल प्रशासन से की है। घटना के बाद से ही आरोपी गार्डों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Amanki Shaan News