Advertisement

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष और मनीष सिंह मंत्री निर्वाचित

 

जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि मनीष सिंह को मंत्री पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिवक्ताओं के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की उम्मीद जताई। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

Amanki Shaan News