Advertisement

सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत

 

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जवंशीपुर गांव रविवार की सुबह सांप के काटने से 6 वर्षीया मासूम बच्ची की मौत हो गई। है। मृतक बच्ची की पहचान बरसठी क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी अंशिका पटेल पुत्री कृष्णा पटेल के रूप में हुई है।

अंशिका अपने ननिहाल रामपुर में घुमने के लिए आई हुई थी। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे सोते समय कहीं से आए जहरीले सांप ने उसे काट लिया। ​परिजन बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे आनन फानन में मछलीशहर के एक निजी अस्पताल में ले गयें जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची अंशिका की मौत की मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अंशिका अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। अंशिका के पिता घर पर रहकर खेती का काम करते हैं।

Amanki Shaan News